बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार हटाए गए

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पटना : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव दीपक कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटाकर बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार अब बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

Bihar Administrative Reshuffle

बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं। ऐसे में दीपक कुमार को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही फेरबदल की स्थिति स्पष्ट होगी।

End of Feed