Mirzapur Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को रौंदा, सभी की मौत ; जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 26, 2024, 02:01 PM IST

Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में एक ट्रक ने चार बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर में भी सड़क हादसे में मां-बेटी की जान चली गई।

Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) मंजरी राव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात उल्टी दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार राकेश कुमार सिंह (24), सोनू प्रजापति (20), पवन प्रजापति (20) और विकास प्रजापति (22) की मौत हो गई।

Mirzapur News, Road Accident , Big Road Accident

मिर्जापुर रोड एक्सीडेंट

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

End of Feed