Dindori Road Accident: MP में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल, 4-4 लाख सहायता राशि का ऐलान

एमपी के डिंडौरी में एक भीषण सड़क हादसे 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डिंडौरी: जिले में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट के समीप हुआ है। बताया जा रहा तेज गति से चल रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सीएम मोहन यादव ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों का पल-पल अपडेट ले रहे हैं।

Dindori Road Accident

डिंडौरी रोड एक्सीडेंट में 14 लोगों की मौत

गोद भराई कार्यक्रम से आ रहे थे वापस

End of Feed