Bareilly firecracker factory blast: बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है ये घटना सिरौली थाना क्षेत्र के पास स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई है, बताते हैं कि ब्लास्ट से आस पास के 5 मकान गिर गए हैं, घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है।
गौर हो कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से आसपास के करीब 8 मकानों में नुकसान हुआ वहीं पांच मकान गिर गए, इस दर्दनाक घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि यहां पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा
जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
