Bhopal News: व्यापारियों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान, CM मोहन यादव बोले SC में मजबूती से रखेंगे पक्ष

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि भोपाल के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख रही है। सरकार समस्याओं का स्थायी समाधान चाहती है।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापारियों और स्थानीय लोगों से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। CM Mohan Yadav ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है और सभी संबंधित विषयों को सुप्रीम कोर्ट के सामने मजबूती से रखा जा रहा है। सरकार को कोशिश है कि व्यापारियों की समस्या का स्थायी और बेहतर समाधान निकाला जा सके।

Mohan Yadav ucc

सीएम मोहन यादव बोले सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष रखेंगे

4 सितंबर को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्व और त्योहारों के बीच सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि भोपाल से जुड़े सभी कठिनाइयों और विषयों को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गंभीरता से रखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, सरकार उसके लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed