रील का चक्कर बाबू भईया! खतरे में डाली जान, 40 फीट की ऊंचाई से तालाब में कूदा; पुलिस ने निकाली होशियारी

एमपी के नर्मदापुरम जिले में पिपरिया में एक युवक ने 'तूफानी करेंगे' कहकर 40 फीट ऊंचाई से बाइक समेत छलांग लगा दी। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक से कान पकड़कर माफी मंगवाई और वीडियो डिलीट करवाई।

आज के समय में लोग लाइक और कमेंट की चाहत में कुछ भी करने लगे हैं। युवाओं को सोशल मीडिया का ऐसा चस्का चढा है कि लाइक और कमेंट की दुनिया से आगे उन्हें कुछ भी नहीं दिख रहा है। अपनी जान की परवाह किए बिना कहीं भी और किसी भी तरह की रील बनाने लग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से सामने आया है इस मामले में एक युवक सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट की चाहत में बाइक समेत तालाब में कूद गया।

MP

खतरे में डाली जान, 40 फीट की ऊंचाई से तालाब में कूदा

यह कहना गलत नहीं है कि उसकी इस चाहत ने उसे वायरल तो कर दिया, लेकिन वायरल यह रील पुलिस के पास भी पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को थाने बुलाया और कान पकड़वाकर माफी मंगवाते हुए उससे वीडियो डिलीट करवाया। इतना ही नहीं, पुलिस ने युवक द्वारा माफी मांगने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करवाई।

End of Feed