भोपाल

MP: मैहर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो किशोर सहित 3 लोगों की मौत

एमपी के मैहर जिले में तलाब में डूबने से 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें दो किशोर थे, जो तालाब में नहाने गए थे। उन्हें डूबता हुआ देख बचाने गया युवक की भी डूबने से मौत हो गई।

Image

मैहर जिले में तालाब में डूबने से तीन लोगों की मौत

Photo : iStock

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक गांव के तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तीनों युवकों को तालाब से निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

तलाब में डूबने से तीन की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के खारमसेड़ा गांव के बादल टोला तालाब में दोपहर में हुई। हादसे में दो किशोर सहित तीन लोगों की मौत हुई है। अमरपाटन थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि चार लड़के तालाब में नहाने गए थे, तभी उनमें से दो डूबने लगे। उन्होंने बताया कि यह देखकर पास में ही अपने मवेशियों को नहला रहे एक व्यक्ति ने लड़कों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूबने लगा।

त्रिपाठी के मुताबिक, ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों की पहचान दिलीप द्विवेदी (28), भागवत (10) और शिवांशु (14) के रूप में हुई है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!