Jabalpur: पति का महिला कर्मचारी से था अवैध संबध! बीवी ने प्रेमिका का कर दिया कत्ल

मध्य प्रदेश के जबलपुर महिला ने अवैध संबंध के संदेह में पति के दफ्तर की महिला कर्मचारी की हत्या कर दी।

जबलपुर: शहर में एक महिला ने अवैध संबंध के संदेह में अपने पति की कंपनी में काम करने वाली महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि इस दौरान बीच-बचाव कराने आई महिला घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार को हुई हत्या के लिए बृहस्पतिवार को शिखा मिश्रा (35) को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी।

Jabalpur: पति का महिला कर्मचारी से था अवैध संबध! बीवी ने प्रेमिका का कर दिया कत्ल

पति पर था शक

उन्होंने बताया कि शिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था। आरोपी ने बुधवार को अनिका से संपर्क किया और प्रोफेसर कॉलोनी में सोनम रजक नामक महिला के घर पर उससे मुलाकात की। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया तथा बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई। अनिका की मौत हो गई, जबकि सोनम अस्पताल में भर्ती है। एएसपी ने बताया कि मौके से फरार हुई आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed