भोपाल

भोपाल के जंगल में मिली लावारिस कार, 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद गाड़ी से बरामद

Bhopal Income Tax Raid: भोपाल में रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग को एक लावारिस हालत में गाड़ी मिली। जिसमें से करीब 10 करोड़ नकद और लगभग 52 किलो सोना बरामद हुआ है। अधिकारियों द्वारा कार और सोने के मालिक की तलाश की जा रही है।

Image

आईटी रेड में सोना और नकद बरामद

Bhopal Income Tax Raid: भोपाल में 3 दिन से चल रही इनकम टैक्स की रेड के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। मेंडोरी के जंगल में मिली लावारिस कार में करीब 10 करोड़ कैश बरामद हुआ है। साथ ही गाड़ी में दो बैग में करीब 52 किलो सोना भी मिला है। है। साथ ही लगभग 10 करोड़ कैश भी मिला है। जिसे आईटी के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। सोने की कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

खाली प्लॉट पर खड़ी मिली कार

आयकर विभाग की टीम को गुरुवार रात करीब 2 बजे लावारिस हालत में एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मिली। बताजा जा रहा है कि यह कार एक खाली पड़े प्लॉट पर खड़ी थी। जब इसकी सूचना आयकर विभाग को मिली, तो छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें गाड़ी के अंदर नकद और सोना बरामद किया गया। यह कार किसकी है और इसके अंदर मिले सोने का मालिक कौन है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

आरटीओ के रिटायर्ड कर्मचारी पर कार्रवाई

गौरतलब है कि भोपाल में अलग-अलग जांच एजेंसियां पिछले 3 दिनों से कार्रवाई कर रही हैं। इसके तहत त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप समेत कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड चल रही है। जिसमें कारोबारियों के संबंध IAS लॉबी के कुछ बड़े अफसरों से भी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरटीओ के एक रिटायर्ड कर्मचारी सौरभ शर्मा पर भी की गई। सूत्रों के अनुसार ये दोनों कार्रवाई आपस में लिंक बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो ये लावारिस गाड़ी भी सौरभ शर्मा से जुड़े एक शख्स चंदन सिंह की बताई जा रही है। जांच एजेंसी इस गाड़ी के मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article