भोपाल

MP Fire: देवास में घर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

Dewas House Caugth Fire: मध्य प्रदेश के देवास में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग की वजह अज्ञात है।

Image

मकान में लगी आग

Dewas House Caugth Fire: मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। नयापुरा क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घर के नीचे दूध डेयरी में लगी आग ने विकराल रूप लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि परिवार के लोगों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घर को किया गया सील

मृतकों में दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटा चिराग शामिल है। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर का घर हैं, नीचे वे दुकान चलाते थे और ऊपर की मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घर को सील कर दिया गया है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम सभी प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं।

आग लगने की वजह की जांच जारी

एसपी ने आगे कहा कि प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पहले तल पर कुछ ज्वलनशील सामग्री रखी गई होगी, जिससे आग ज्यादा फैल गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका। अभी पूरी घटना की जांच की जा रही है। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article