MP में अज्ञात जानवर का खौफ, तीन घंटे में 17 लोगों पर किया हमला; 6 को सुलाई मौत की नींद

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात जानवर का लोगों में खौफ है। जिसने सोते हुए 17 लोगों को काट लिया। जिनमें से 6 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि सभी लोगों को रेबीज रोधी इंजेक्शन लगा हुआ था। इसके बावजूद इनकी मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात जानवर के काटने के बाद पिछले 12 दिनों के भीतर छह लोगों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई।जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में संदेह है कि यह जानवर रेबीज वायरस से संक्रमित था, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

mysterious animal attack

एमपी में अज्ञात जानवर का आतंक (सांकेतिक फोटो)

जानवर के रेबीज से संक्रमित होने की आशंका

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. देवेंद्र रोमड़े ने बताया कि बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पांच मई को तड़के अज्ञात जानवर ने 17 लोगों को काटा था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 23 मई से दो जून तक इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी। बड़वानी के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) आशीष बंसोड़ ने बताया,‘‘अज्ञात जानवर ने करीब तीन घंटे के भीतर 17 लोगों को काटा था। इससे लगता है कि यह जानवर रेबीज वायरस से संक्रमित रहा होगा। हम इस जानवर को लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।’’

End of Feed