Umaria Road Accident: एमपी के उमरिया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं समेत 4की मौत

एमपी के उमरिया जिले में आज यानी गुरुवार, 6 फरवरी को एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया है। यहां दो ट्रकों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती करवाया है।

Umaria Road Accident: पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार को एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर पाली क्षेत्र में एनएच 43 पर जीरो ढाबे के पास हुई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुए था।

Road Accident

एमपी के उमरिया में भीषण सड़क हादसा

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी में गई युवती की जान

जानकारी के अनुसार, इस हादसे की सूचना मिलते के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने में 2 घंटे लग गए। 2 घंटे की देरी के कारण एक युवती की जान चली गई। इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक की मौत इलाज के इंतजार में एंबुलेंस के देर से पहुंचने में हुई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल व्यक्ति की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

End of Feed