भोपाल

MP: इंदौर में आर्मी अफसरों से दरिंदगी का मामला, हमले के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

एमपी के इंदौर में आर्मी अफसरों से दरिंदगी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि इंदौर में युवा सैन्य अधिकारी अपनी महिला मित्र के साथ पिकनिक मना रहे थे, तभी उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अपनी दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों पर हमले और इस ग्रुप में शामिल एक युवती के साथ दुष्कर्म के संदेह मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितिका वासल ने बताया कि जंगलों से घिरे पहाड़ी इलाके वाले जाम गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई इस वारदात के छह आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए एक युगल को बंधक बनाया और दूसरे युगल से कहा कि बंधकों को तभी छोड़ा जाएगा, जब वे उन्हें 10 लाख रुपये लाकर देंगे। वासल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के संबंध प्रावधानों के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी में मारपीट और डकैती के साथ ही दुष्कर्म का भी आरोप है।

आरोपियों ने की बदसलूकी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता ने हमें बताया है कि आरोपी उसकी महिला मित्र को उससे अलग करके एक स्थान पर ले गए थे और उसे आशंका है कि युवती के साथ गलत काम किया गया है। हालांकि, अभी इस युवती का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी घटनास्थल के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं, जिनमें से दो लोगों का आपराधिक इतिहास भी है।

बड़गोंदा पुलिस थाने के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने बताया कि आरोपियों ने जब वारदात को अंजाम दिया, तब 23 और 24 साल की उम्र वाले दो सैन्य अधिकारी अपनी दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मना रहे थे।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article