MP: हरदा में दर्दनाक हादसा, नर्मदा नदी में डूबने से तीन की मौत, अमावस्या स्नान करने गए थे युवक

MP: मध्य प्रदेश के हरदा शहर में अमावस्या का स्नान करने भारी संख्या में लोग नर्मदा नदी के घाट पर गए थे। तभी गहरे पानी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।

MP: मध्य प्रदेश के हरदा शहर के एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों की मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र में लछोरा घाट से कुछ ही दूरी पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमावस्या के मौके पर यह लोग नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

Hadsa

नर्मदा नदी में डूबने से तीन की मौत

नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

टिमरनी की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आकांक्षा तरया ने बताया कि अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में लोग लछोरा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। भारी संख्या में लोग यहां स्नान कर रहे थे, तभी यहां स्नान करने आए तीनों युवक घाट से तकरीबन 200 मीटर दूर गहरे पानी की ओर नहाने चले गए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो ही युवक नहाने के लिए गहरे पानी में उतरे और जब वे डूबने लगे तो तीसरा उन्हें बचाने के लिए कूद गया, लेकिन वे तीनों डूब गए। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

End of Feed