भोपाल : साल 2028 में उज्जैन सिंहस्त को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान से 'नमामि क्षिप्रे परियोजना' के तहत घाट निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर, वह दतिया और सतना के नए एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही, इंदौर में मेट्रो सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। नमामि क्षिप्रे परियोजना में क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से घाटों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैराज और स्टॉप डैम का निर्माण शामिल है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि घाट निर्माण कार्य 29.21 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा।
7,500 करोड़ रुपये लागत
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, दतिया में हवाई सेवा की शुरुआत से यह क्षेत्र देशभर से मां पीतांबरा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर जुड़ाव प्राप्त करेगा। दतिया का एयरपोर्ट 60 करोड़ रुपये की लागत से 124 एकड़ में विकसित किया गया है, जिसमें 19 सीटर एयरक्राफ्ट की सुविधा होगी। सतना का एयरपोर्ट 37 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है और यह 19 सीटर विमानों के संचालन के लिए तैयार है। इससे बड़ी संख्या में लोंगो सहूलियत होगी।
इंदौर मेट्रो का उद्घाटन
इंदौर मेट्रो का उद्घाटन 31 मई को होगा, जिसमें 6 किलोमीटर का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर शामिल है। इस मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 7,500 करोड़ रुपये है। मेट्रो में वातानुकूलित कोच, लिफ्ट, एस्केलेटर, और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजनाएं मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और शहरी परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मेट्रो के संचालन से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा
