भोपाल

Indore: स्कूटी सवार बच्चों पर कुत्ते ने यूं किया अटैक, उछल कर सड़क पर गिरे, फूट गए सिर; देखें Video

एमपी के उज्जैन में मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहे बच्चों पर कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिसके बाद अनियंत्रित हुई स्कूटी से दोनों बच्चे दूर जा गिरे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

बच्चों पर कुत्ते का हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उज्जैन: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव की छोड़िए शहरी क्षेत्रों में कुत्ते आदमखोर होते जा रहे हैं। पिछले कई महीनों में अलग-अलग शहरों में कुत्तों के हमले से कई बच्चों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है, जहां स्ट्रीड डॉग के हमले में बैलेंस बिगड़ने पर एक्टिवा पर बैठे 2 बच्चे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

मां के साथ स्कूटी से जा रहे थे बच्चे

दरअसल, एक मां अपने बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक अवारा कुत्ते ने उनका पीछा कर काटने के लिए दौड़ा, जिस पर महिला ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन, चंद कदम पर स्पीड ब्रेकर था, जिस पर तेज रफ्तार स्कूटी उछल गई। स्कूटी उछलने पर पहले एक बच्चा तेजी के साथ उछल कर सड़क पर गिर गया फिर दूसरा बच्चा भी गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं।

सिर पर चोट

बताया जा रहा है कि एक बच्चे के सिर पर अधिक चोट होने के कारण उसे कई टांके लगाए गए हैं। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, वीडियो को देखने से प्रतीत होता है कि कुत्ता किसी को काट नहीं पाया। वह भौंकता हुआ पीछा तो करता है, लेकिन बच्चे के गिरने से पहले ही वापस लौट आता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article