बिहार की तरह MP में भी होगा SIR, आज रात ही फ्रीज होगी वोटर लिस्ट; संदिग्ध लोगों से मांगे जाएंगे दस्तावेज

बिहार में हुए एसआईआर की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन होगा। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में भी इस प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस दौरान राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट का बारीकी से पुनरीक्षण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है, जो बिहार की तर्ज पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी 230 विधानसभा सीटों के हर बूथ पर लागू होगी, इसमें हर मतदाता का फिर से वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Election Commission

मध्य प्रदेश में भी होगा SIR

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए जरूरी ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज रात 12 बजे से मतदाता सूची को फ्रीज किया जाएगा, इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे। प्रत्येक BLO एक ही घर में तीन बार जाएंगे।

End of Feed