54 किलो सोना, 10 करोड़ कैश ही नहीं... सौरभ शर्मा के 500 करोड़ की संपत्ति होने का अनुमान; लपेटे में कई नेता; 4 जांच एजेंसियों ने डाला डेरा

Bhopal News: भोपाल में 54 किलो सोना और 10 करोड़ कैश के मामले में सौरभ शर्मा पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा और उसके परिवार के पास 500 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति होने की जानकारी दी है।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिनों 52 किलो सोना और करोड़ों रुपये की नकदी का मामला चर्चा में है। इस मामले को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों मामले की जांच आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ घूम गई है। मामले की जांच के दौरान ईडी ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थित सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है। पिछले दिनों आयकर विभाग और लोकायुक्त की कार्रवाई में सौरभ के ठिकानों से बड़ी तादाद में कैश और चांदी बरामद हुई थी। इतना ही नहीं, एक कार से 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए मिले थे।

Bhopal News

सौरभ शर्मा पर 4 जांच एजेंसियों ने डाला डेरा

सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा होने के बाद प्रदेश की सियासत में भी हलचल मच गई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उस कई राजनेताओं का करीबी बताया जा रहा है और परिवहन विभाग में कांस्टेबल रहा है। यह भी कहा जाता है कि पूरे विभाग में उसकी मनमर्जी चलती थी। परिवहन विभाग में तबादलों से लेकर परिवहन चैकियों पर नियुक्ति तक की कमान सौरभ शर्मा के हाथ में हुआ करती थी। जांच के दौरान सौरभ शर्मा और उसके परिवार के पास 500 करोड़ की संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है।

End of Feed