भोपाल

पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशखबरी, बाघिन पी-151 ने दिए तीन शावकों को जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावकों को बाघिन के साथ रोड क्रॉस करते हुए देखा गया। टाइगर रिजर्व घूमने आए सैलानियों ने इसका वीडियो भी बनाया है।

Image

शावकों के साथ बाघिन।

Photo : Times Now Digital

Panna Tiger Reserve: नए साल से ठीक पहले पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। रिजर्व में रहने वाली बाघिन पी-151 ने चौथी बार तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया है। इन तीनों शावकों को पर्यटन जोन मंडला में अपनी मां के साथ रोड क्रॉस करते हुए देखा गया है। सैलानियों ने इस अद्भुत नजारे का वीडियो भी बनाया है।

दो से तीन महीने के हैं शावक

माना जा रहा है कि ये तीनों शावक लगभग 2 से 3 महीने के हैं। यह पहली बार है जब इन शावकों को देखा गया है, हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, यह माना जा रहा है कि तीनों शावक स्वस्थ हैं।

बाघों की संख्या में वृद्धि

बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो संरक्षण के प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। बाघिन पी-151 द्वारा दिए गए इन तीनों शावकों ने रिजर्व में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article