सीहोर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; धोखाधड़ी के आरोप में सहारा इंडिया का अधिकारी भोपाल से गिरफ्तार

सहारा इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक शिवाजी सिंह को सीहोर जिले में दर्ज कथित धोखाधड़ी के मामले में भोपाल से गिरफ्तार किया गया। शिकायत में जनवरी 2023 में उनकी ओर से जमा राशि के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया था।

Sahara India Fraud: सहारा इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक शिवाजी सिंह को सीहोर जिले में दर्ज कथित धोखाधड़ी के मामले में रविवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के बयान के अनुसार, राजाराम राठौर ने जनवरी 2023 में सिंह, सीहोर शाखा के प्रबंधक एस.के. मगरदे, कैशियर योगेंद्र चौधरी और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ अपनी जमा राशि के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Sahara India Regional Manager Arrested from Bhopal (Symbolic Photo: Canva)

सहारा इंडिया का क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल से गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और मध्य प्रदेश जमाकर्ताओं के हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र यादव को आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

End of Feed