पठान के 'बेशर्म' गाने से हटेगी भगवा बिकनी, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- फिल्म मेकर्स रखें ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 04:36 PM IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सेंसर बोर्ड के फैसले का स्वागत किया और कहा कि रील लाइफ, रियल लाइफ पर असर डालती है। फिल्म मेकर्स को इसका ध्यान रखना चाहिए।

शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में अब भगवा बिकनी दिखाई नही देगी।इसके अलावा भी कई बदलाव फिल्म में दिखाई देंगे। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के इस गाने में आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर नाराजगी जताई थी। उसके बाद देश भर में इस गाने को लेकर आक्रोश सड़को पर आ गया। पहली बार ऐसा हुआ कि साधु संतों के साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी इसका विरोध किया । भगवा अपमान का ऐसा विरोध देश में पहली बार देखने को मिला। विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने अब गाने से भगवा बिकनी हटाने को कहा है।

narottam mishra

डॉ नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री, मध्य प्रदेश सरकार

नरोत्तम मिश्रा ने दी थी चेतावनी

फिल्म सेंसर बोर्ड के इस फैसले का गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि सेंसर बोर्ड का निर्णय सराहनीय है। जब यह मामला मेरे सामने आया था तभी मैंने कहा था कि यह दूषित मानसिकता से बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत करने का एक कुत्सित प्रयास है। रील लाइफ रियल लाइफ पर भी असर डालती है, इस बात का निर्माताओं को निर्देशकों को और कलाकारों को सभी को ध्यान रखना चाहिए।बता दे गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने पठान फिल्म के बेशर्म गाने में आपत्तिजनक गाने को लेकर फिल्म मेकर्स को चेतावनी भी दी थी कि अगर आपत्तिजनक दृश्य नही हटाए गए तो फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज करने पर विचार किया जाएगा। डॉ मिश्रा के बयान के बाद देश भर में हंगामा मच गया।साधु संतों के साथ ही मुस्लिम धर्म गुरु भी विरोध में उतर आए। देश के विभिन्न हिस्सों में गाने कि अश्लीलता और भगवा बिकनी के विरोध में प्रदर्शन हुए।देश मे भारी विरोध को देखते हुए फिल्मसेंसर बोर्ड सक्रिय हुआ।

End of Feed