Bhopal: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फॉरच्यून प्राइड सिटी के निवासियों का विरोध प्रदर्शन; बिना नोटिस तोड़फोड़ पर भड़के

भोपाल के त्रिलंगा स्थित फॉरच्यून प्राइड सिटी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मामला कॉलोनी के मुख्य गेट को अवैध बताकर तोड़ने का था, जिसे लेकर निवासियों में नाराज़गी है। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई की गई।

Fortune Pride City Colony Protest: भोपाल के त्रिलंगा स्थित फॉरच्यून प्राइड सिटी कॉलोनी में बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मामला कॉलोनी के मुख्य गेट को तोड़ने को लेकर था, जिसे नगर निगम ने अवैध घोषित किया है। निवासियों का कहना है कि इस कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस या पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे वे बेहद आहत और नाराज़ हैं।

Residents Protest Against Nagar Nigam Sudden Demolition Drive

नगर निगम के अचानक तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ निवासियों का विरोध प्रदर्शन

ई-8 त्रिलंगा क्षेत्र की इस कॉलोनी में 50 से अधिक मकान हैं, और मुख्य मार्ग पर स्थित गेट को लेकर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन इससे पहले ही बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतर आए और गेट तोड़ने के विरोध में खड़े हो गए।

End of Feed