MP : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 113 रिजल्ट होल्ड, कमलनाथ बोले-BJP सरकार का पेट बिना घोटाले के नहीं भरता...

पुलिस आरक्षक भर्ती में अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी धोखाधड़ी की संभावनाओं के चलते 113 प्रतिभागियों के परिणाम रोक दिए गए हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा है कि जब...

भोपाल : मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में घोटालों के आरोपों के बीच फॉरेस्ट गार्ड भर्ती भी विवादों में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में गड़बड़ी के बाद अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी फर्जीवाड़े की आशंका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में घोटालों की एक श्रृंखला चल रही है और फॉरेस्ट गार्ड के 113 पदों को होल्ड किया गया है।

एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से दूषित

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से दूषित हो चुकी है और अब यह भरोसे के लायक नहीं रही। उन्होंने कहा कि हर भर्ती में धांधली की आशंका रहती है और इस व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है, जो केवल भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को हटाने से संभव है। कमलनाथ ने पहले भी 12 जून को आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए थे, जिसमें 561 अभ्यर्थियों ने नौकरी जॉइन नहीं की। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सॉल्वर गैंग या फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ऐसे लोग पास हुए हो सकते हैं, जो असल में परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए थे। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

End of Feed