स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस के पहुंचते ही मची अफरातफरी; 7 लड़कियों समेत 11 गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने रविवार को दो स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें महिलाएं, पुरुष और संचालक शामिल हैं। छापे में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और आगे की जांच अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत जारी है।

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने रविवार को एक बड़े अभियान के तहत दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 7 युवतियों और 4 युवकों सहित संचालकों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई और कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

Police Raid Two Gwalior Spas and Arrest 11 (Symbolic Photo: Canva)

ग्वालियर के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो: Canva)

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई महिलाएं ग्वालियर और अन्य शहरों से यहां आई हैं। फिलहाल विस्तृत पूछताछ जारी है। एएनआई से बातचीत में एएसपी विदिता डागर ने कहा कि दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 11 लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें संचालक भी शामिल हैं।

End of Feed