Chhatarpur Bageshwar Dham Darbar: छतरपुर में बागेश्वर धाम पर लगाने वाले दिव्य दरबार के समय में बदलाव हुआ है। यह समय परिवर्तन बढ़ती गर्मी को देखते हुए किया गया है। अब दोपहर को लगने वाले दिव्य दरबार शाम के समय लगाया जाएगा। दोपहर में भक्तों को भभूति का वितरण किया जाएगा। दिव्य दरबार के समय में बदलाव की जानकारी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी। बागेश्वर धाम में आने वाले भक्तों को परेशानी का सामने न करना पड़े इसी वजह से समय बदला गया है।
किसी को कष्ट न हो इसलिए समय में बदलाव
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गर्मियों को देखते हुए आप लोगों को कष्ट न हो, तपती दोपहरी है, गर्मी भयंकर बढ़ रही है, ऐसे में आपको धूप न लगे, आपको किसी भी प्रकार से कष्ट न हो, आपका पैर न जले, आपका शरीर न जले, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि शाम के समय दरबार लगाया जाएगा। ताकि किसी को पीड़ा न हो। उन्होंने कहा कि किसी को पीड़ा पहुंचाना भी तो पाप है।
