भोपाल

इंदौर में डॉक्टरों का कमाल, लड़की की ओवरी से निकाली 8 KG की गांठ; इस समस्या से थी परेशान

एमपी के इंदौर स्थित शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम लड़की के ओवरी से 8 किलोग्राम की गांठ निकाल कर उसे जीवनदान दिया। लड़की सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों से जूझ रही थी।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

इंदौर : इंदौर में चिकित्सकों ने कमाल किया है। यहां जटिल सर्जरी के जरिये 15 वर्षीय लड़की के अंडाशय से लगभग आठ किलोग्राम वजनी गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है। शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (एमटीएच) की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि 15 वर्षीय लड़की सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और अन्य दिक्कतों की शिकायत कर रही थी और जांच के दौरान उसके अंडाशय में गांठ का पता चला।

भारी-भरकम गांठ देखकर हैरान

उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान हम अंडाशय की भारी-भरकम गांठ देखकर हैरान रह गए। गांठ को बाहर निकालकर तौले जाने पर इसका वजन लगभग आठ किलोग्राम निकला। यादव ने बताया कि तीन घंटे चली जटिल सर्जरी से पहले लड़की का वजन 39 किलोग्राम था जिसमें करीब आठ किलोग्राम की गांठ का भार शामिल है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद लड़की की हालत एकदम ठीक है। अगर भारी-भरकम गांठ नहीं निकाली जाती, तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था।

यादव ने बताया कि लड़की के अंडाशय से निकाली गई गांठ के नमूने को ‘हिस्टो पैथोलॉजी’ जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि कहीं वह कैंसर से पीड़ित तो नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पता चल सकेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article