पत्नी का बर्थडे मनाने पहलगाम गए थे इंदौर के LIC अफसर, आतंकियों ने गोली मारकर ली जान; बेटी भी घायल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के एलआईसी अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वे अपनी पत्नी का बर्थडे मनाने के लिए कश्मीर गए थे। साथ में उनका बेटा और बेटी भी गए थे। इस हमले में एलआईसी अफसर सुशील नथानियल की बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है।

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के वीणा नगर निवासी LIC अधिकारी सुशील नथानियल की हत्या कर दी गई है। सुशील नथानियल अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में तैनात थे। वे अपनी पत्नी जेनिफर, बेटा ऑस्टिन और बेटी आकांक्षा के साथ कश्मीर घूमने गए थे। मंगलवार को जब वे पहलगाम की बैसारन घाटी में घूमने आए थे। इसी दौरान वहां आतंकियों ने हमला किया। जिसमें सुशील नथानियल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है।

pahalgam terror attack

मृतक सुशील नथानियल (फाइल फोटो)

अलीराजपुर के रहने वाले थे सुशील नथानियर

सुशील नथानियल का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के जोबट का रहने वाला है। सुशील एलआईसी के ब्रांच मैनेजर थे। वे अलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। सुशील अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए चार दिन पहले कश्मीर गए थे। उनके साथ में 21 वर्षीय बेटा ऑस्टिन और 30 वर्षीय बेटी आकांक्षा भी गई कश्मीर गई थी।

End of Feed