हथेली पर जान...खतरों के बीच पूरा हो रहा 'स्कूल चलें' अभियान; कैसे 'पढ़ेगा इंडिया कैसे बढ़ेगा इंडिया'?

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के राहुनिया पंचायत के बिजवारा से 2 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल तक पक्की सड़क और नाले की पुलिया का निर्माण नहीं होने से नौनिहाल छात्रों को पाठशाला पहुंचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार से सवाल है कि क्या डिजिटल युग में भी 'स्कूल चले हम' का सपना इतनी कठिनाइयों के बीच पूरा होगा?

पन्ना : केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें देशभर के सुदूर में बसे गांवों (रिमोट एरिया) तक विकास की नदियां बहाने का दंभ भरती हैं, लेकिन डिजिटल युग में भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां विकास की बात महज कोरी बात है। जी, हां ऐसी ही तस्वीर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सामने आई है, जहां एक ऐसा गांव है, जिसमें रहने वाले नौनिहाल स्कूली बच्चे जान हथेली पर रखकर 'स्कूल चले हम' जैसे सपने को साकार बना रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे...आजादी का अमृत महोत्सव मनाने वाली सरकार में बिजवारा से पाली स्थित माध्यमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दो किलोमीटर की संपर्क सड़क एवं नाला की पुलिया आज तक नसीब नहीं हो पाई।

Bijwara Rahuniya Panchayat Road Problem

बिजवारा सड़क समस्या वीडियो स्टोरी

तस्वीर देख कहेंगे वाह री सरकार

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आज भी बच्चे जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन सुबह स्कूल जाते हैं। बारिश के दौर में लबालब बहाव वाले पानी से भरे नाले को पार कर भीगते हुए बच्चे अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहायता से स्कूल पहुंच रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है, सपनों का भारत बनाना अभी दूर है!

End of Feed