MP: बाबा महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बैन, अब बाबा के दर्शन करने के लिए चुकाने होंगे इतने दाम, जाने बदले गए नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 07:16 PM IST

MP: बाबा महाकाल के प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब 250 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। बता दें कि, मंदिर प्रशासन की ओर से ये नया नियम एक फरवरी से लागू किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, प्रशासन व सरकार के प्रोटोकॉल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क ही रहेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा महाकाल के मंदिर में प्रोटोकाॅल व्यवस्था में किया बदलाव
  • 1 फरवरी से लागू होने वाले मंदिर में दर्शन करने के नए नियम
  • वीआईपी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को चुकाने होंगे 250 रुपए


MP: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब 250 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। बता दें कि, मंदिर प्रशासन की ओर से ये नया नियम एक फरवरी से लागू किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, प्रशासन व सरकार के प्रोटोकॉल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क ही रहेगी।

Mp News

एमपी के उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था के नए नियम लागू किए गए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब तक विभिन्न विभागों को प्रोटोकॉल के जरिए दर्शन कराने के लिए कोटा निर्धारित है। इस व्यवस्था के जरिए लोगों को शीघ्र दर्शन कराए जाते थे। गौरतलब है कि, प्रोटोकॉल व्यवस्था को खत्म करने के लिए बीती 27 जनवरी को हुई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इसका मसौदा तैयार कर ये निर्णय लिया गया था। नए नियम को लागू करने की सूचना मंदिर प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है।

End of Feed