भोपाल

Bhopal: घर के बाहर जा रहे हैं तो देख लें ये खबर, 28 दिन तक ये रहेंगे ट्रैफिक रूट, जानिए पूरा डायवर्जन प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 02:10 PM IST

Bhopal: शहर के प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से लेकर आयकर तिराहे तक की सड़क अगले 28 दिनों तक बंद रहेगी। भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सूचना के बाद भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान मंगलवार से लागू कर दिया है। डायवर्सन प्लान का निर्णय केंद्रीय विद्यालय के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए लिया गया है। 27 फरवरी तक एमपी नगर से सुभाष नगर की तरफ आवागमन करने वाला ट्रैफिक अब बदले हुए मार्ग से गुजरेगा।

Image

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान मंगलवार से कर दिया है लागू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लेक सिटी में मंगलवार से लागू रहेगा टैफिक डायवर्जन प्लान
  • मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम होने के चलते किया गया है ट्रैफिक रूट में बदलाव
  • प्रेस कॉम्प्लेक्स से आयकर तिराहे तक की सड़क 27 फरवरी तक रहेगी बंद

Bhopal: राजधानी भोपाल में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। बता दें कि, शहर के प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से लेकर आयकर तिराहे तक की सड़क अगले 28 दिनों तक बंद रहेगी। भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सूचना के बाद भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान मंगलवार से लागू कर दिया है।

गौरतलब है कि, डायवर्सन प्लान का निर्णय केंद्रीय विद्यालय के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए लिया गया है। यही वजह है कि, 31 जनवरी से 27 फरवरी तक एमपी नगर से सुभाष नगर की तरफ आवागमन करने वाला ट्रैफिक अब बदले हुए मार्ग से गुजरेगा। वहीं 28 दिनों तक प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से लेकर आयकर तिराहे तक आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

ये है ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

भोपाल ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शहर के सुभाष नगर से एमपी नगर की तरफ जाने वाले हल्की श्रेणी के वाहन आयकर विभाग कार्यालय तिराहे से आरबीआई, निर्माण सदन, भू-जल भवन, बीएसएनएल ऑफिस से प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहा से होकर आवागमन कर सकेंगे। वापस आने वाले वाहन भी इसी रूट से गुजर सकेंगे। इसके अलावा बाकी श्रेणी के सभी व्हीकल्स सुभाष नगर, आयकर कार्यालय तिराहे से होते हुए केंद्रीय विद्यालय, राजस्व राहत भवन तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस तथा प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहा होकर आ-जा सकेंगे।

जल्द दौड़ेगी लेक सिटी में मेट्रो

अगर सब कुछ समय पर हुआ तो भोपाल मध्य प्रदेश का पहला शहर होगा, जहां मेट्रो ट्रेन जल्द पटरियों पर फर्राटे भरेगी। एमपीएमआरसी की ओर से दावा किया जा रहा है कि, 9 महीने बाद शहर के लोगों की मेट्रो ट्रेन में सफर की राह सुगम होगी। बता दें कि, इस समय एमपी के दो बड़े शहरों भोपाल व इंदौर में ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। एमपीएमआरसी के एमडी मनीष सिंह के मुताबिक, गत दिनों कोच खरीदने समेत पटरियां बिछाने से लेकर अन्य महत्वपूर्ण निविदाओं को मंजूरी दी है। एमडी के मुताबिक, 421 करोड़ रुपए से सुभाष नगर अंडरब्रिज से लेकर एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1 व आयकर भवन तक कुल 8 मेट्रो रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। सुभाषनगर में स्टेशन का काम जमीन से ऊपर दिख रहा है। स्टेशन 100 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!