Jabalpur Train Accident: जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, बेपटरी हुए सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे

Jabalpur Train Accident: इंदौर से जबलपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे मुख्य रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Jabalpur Train Accident: जबलपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर से जबलपुर आ रही सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (22191) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ये हादसा शहर के दूसरे पुल के समीप हुआ है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Jabalpur Train Accident

बेपटरी हुए सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे

ट्रेन हादसे पर पश्चिमी मध्य रेलवे के सीपीआरओर हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन इंदौर से जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आ रही थी, तभी ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि ये घटना सुबह करीब 5:50 बजे की है। ट्रेन के डिब्बे रेलवे स्टेशन से 150 मीटर की दूरी पर उतरें है। ट्रेन की धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा होने से बचा है। अधिकारी के मुताबिक, पटरी को ठीक करने और रेल यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।

End of Feed