MP: टीकमगढ़ में नाबालिग बेटे ने मां को किया शूट, आरोपी ने पुलिस को बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 08:50 PM IST

MP: टीकमगढ़ जनपद के ग्रामीण थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां पर फायर कर दिया। गोली मृतका के सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची व 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया। अब दोनों पिता- पुत्र से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां पर कर दिया फायर
  • गोली मृतका के सीने पर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
  • मां उससे प्यार नहीं करती थी इसलिए मार डाला

MP: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद में मां-बेटे के रिश्ते के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मां की ममता तो पसीजी लेकिन बेटे का कलेजा निर्दयी हो गया और मां की जान ले ली। मामला ग्रामीण थाना क्षेत्र की भगत नगर कॉलोनी का है, जहां पर मंगलवार दोपहर को एक नाबालिग बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे बेटे ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Mp News

एमपी में नाबालिग बेटे ने मां को मारी गोली, मौके पर मौत (सांकेतिक तस्वीर)

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एएसपी सीताराम के मुताबिक, आरोपी बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां पर फायर कर दिया। गोली मृतका के सीने पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति को भी हिरासत में लिया है। अब दोनों पिता- पुत्र से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

End of Feed