MP: शिवरात्रि पर बाबा महाकाल के जल्द दर्शन पर रहेगी रोक, जिला प्रशासन की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 09:27 PM IST

Mp: उज्जैन महाकाल लोक में स्थित त्रिवेणी संग्रहालय में महाकाल मंदिर समिति की हुई बैठक कई मुद्दों को लेकर की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के जल्द दर्शन व्यवस्था बन्द रखने का फैसला किया है। इसके अलावा मंदिर के आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम को निर्देश दिए हैं। वहीं श्रद्धालुओं को पीने के लिए फ्री बोतलबंद पानी दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
  • इस मौके पर बाबा के जल्द दर्शनों पर रहेगी रोक
  • इस बार श्रद्धालुओं को नृसिंह घाट की ओर से मंदिर में एंट्री दी जाएगी


Mp: डीएम आशीष सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुई बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के जल्द दर्शन व्यवस्था बन्द रखने का फैसला किया है। इसके अलावा मंदिर के आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम को निर्देश दिए हैं।

Mp News

उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में शिवरात्रि के प्रबंधन को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते डीएम आशीष सिंह।

वहीं मंदिर प्रशासन को आवश्यक एलईडी एवं सीसीटीवी लगाने के लिए पाबंद किया है। इसके अलावा डीएम ने बैठक के दौरान टेमपरेरी फायर स्टेशन, दिशा सूचक बोर्ड लगाने सहित अस्थाई मीडिया केंद्र बनाने के लिए भी संबंधित प्रषासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। बैठक में एसपी सत्येंद्र शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी व मंदिर प्रशासन के लोग मौजूद थे।

End of Feed