MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुए एक ब्लाइंड मर्डर के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक ट्रक चालक था। वह जिस महिला से प्यार करता था उसी ने प्रेमी को मौत दे दी। दरअसल, हत्यारिन प्रेमिका अपने प्रेमी से छुटकारा पाना चाहती थी, जबकि मृतक प्रेमी अपने प्यार को नहीं भुलाना चाहता था। यही वजह थी कि, प्रेमिका ने अपने भाई व अन्य लोगों के संग षडयंत्र रच उसे अपने रास्ते से हटा दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि, प्रेमी का गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसकी लाश को कट्टे में पैक कर पहले तिघरा बांध में फेंकने की योजना थी, मगर पुलिस की चैकिंग देख कर हाईवे पर उसे डेड बाॅडी फेंकनी पड़ी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल कुल पांच लोगों में से दो महिलाओं व दो पुरुषों को अरेस्ट किया है। जबकि आरोपी महिला के पति की तलाश जारी है। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने घटना में काम में ली गई बाइक व साड़ी का टुकड़ा बरामद किया है।
