Bhopal : राजधानी भोपाल में एक हत्यारिन महिला को न्यायालय ने पति की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने महिला पर 5 सौ रूपए का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि महिला ने अपने देवर की भी हत्या कर दी थी, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
मामला राजधानी के कोलार थाना इलाके की है, जहां पर महिला ने अपने देवर के साथ मिल पति के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मृतक की लाश को घर में सेफ्टी टैंक में छुपा दिया था। मामले की सरकार की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राम कुमार खत्री ने की।
