MP में राम-कृष्ण से जुड़े स्थल बनेंगे तीर्थ, सांदीपनि आश्रम से लेकर जानापाव धाम का होगा विकास

मध्य प्रदेश में भगवान राम और कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर सीएम मोहन यादव ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने यहां 11 वर्ष बिताए थे। वहीं भगवान कृष्ण से संबंधित प्रमुख स्थलों में सांदीपनि आश्रम, नारायण धाम, अमझेरा धाम और जानापाव धाम शामिल है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य का गौरवशाली इतिहास है क्योंकि भगवान राम ने राज्य में 11 वर्ष बिताए थे, जबकि भगवान कृष्ण ने उज्जैन के आचार्य सांदीपनी आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में कहा कि इन्हीं कारणों से राज्य सरकार ने दोनों पूज्य देवताओं से जुड़े स्थानों को विकसित करने का निर्णय लिया है।

End of Feed