Bhopal: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां के युवा इंदौर, सागर, गुना व भोपाल के अलावा सूबे के खजुराहो में भी प्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकेंगे। बता दें कि, खजुराहो एयरपोर्ट पर जल्द ही दो फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी शुरू होने जा रही हैं।
मध्य प्रदेश के खजुराहो में जल्द होगी फ्लाइंग अकादमी शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिसमें एक निजी एविएशन की इकाई की ओर से एविएशन अकादमी इसी माह से शुरू होने की संभावना है। जिसमें खजुराहो एयरपोर्ट पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस और निजी प्राइवेट पायलट लाइसेंस दोनों ही तरह के ट्रेनिंग कोर्स शुरू किए जाएंगे। मार्च में इंडियन फ्लाइंग अकादमी भी अपना ऑपरेशन शुरू करेगी। नागर विमानन महानिदेशालय ने निजी एविएशन अकादमी को 26 दिसंबर 2027 तक खजुराहो एयरपोर्ट पर फ्लाइंग प्रशिक्षण शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
