MP में भावांतर योजना से किसानों में खुशी की लहर, आज इस अंदाज में CM मोहन यादव को कहेंगे थैंक्स

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शुरू की गई भावांतर योजना को लेकर किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम भाव पर फसल बिकने पर नुकसान की भरपाई करेगी। इस योजना की घोषणा के बाद किसान मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं। जिसके लिए वे उज्जैन में 12 अक्टूबर को एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं।

Bhavantar Yojana in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के अन्नदाता को भावांतर योजना की घोषणा कितनी पसंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जगह-जगह धन्यवाद दे रहे हैं। इस योजना की राशि की घोषणा होते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस राशि के लिए सैकड़ों किसानों ने सीएम का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उनका जोरदार स्वागत भी किया। इसी कड़ी में उज्जैन के किसान भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। इसके लिए वे उज्जैन में बड़ी ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। यह रैली 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चिमनगंज मंडी से दशहरा मैदान जाएगी।

CM Mohan -PTI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (PTI)

इस संबंध में किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्णय संवेदनशील और दूरदर्शी है, हम इसका स्वागत करते हैं। यह निर्णय न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उनकी भावांतर राशि की घोषणा किसानों के चेहरे पर नई आशा, उत्साह और विश्वास लेकर आई है।

End of Feed