MP Covid Guidelines 2022: कोविड के नए वेरिएंट को लेकर शिवराज सरकार अलर्ट मोड पर, पॉजिटिव लोगों का होगा ये टेस्ट, ऐसे करेंगे कोरोना को काबू

Bhopal Covid New Guidelines Rules in Hindi: कोरोना की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब हर हफ्ते कोविड की निगरानी रखने के लिए बैठक होगी। सीएम चौहान ने आश्वस्त किया कि नए वेरिएंट पर सरकार पूरी तरह से सावधान है। कोविड के नए वेरिएंट के संक्रमण से बचने के लिए बुजुर्गों और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को सतर्क रहना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमपी में अब कोविड पॉजिटिव लोगों के होंगे सीक्वेंसिंग टेस्ट
  • बुजुर्गों और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को रहना होगा सतर्क
  • फिलहाल कोविड के नए वेरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया

Bhopal Covid New Guidelines Rules in Hindi : चीन में कहर बरपा रहा कोरोना का नया वेरिएंट अब दुनियाभर को डरा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में अब हर हफ्ते कोविड की निगरानी रखने के लिए बैठक होगी। इस दौरान सीएम ने कहा कि चीन में कोरोना से फिर आ रहा है, जिसके चलते हमें सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम चौहान ने आश्वस्त किया कि नए वेरिएंट पर सरकार पूरी तरह से सावधान है।

Bhopal Covid Update

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह का ऐलान, हर हफ्ते होगी कोविड निगरानी बैठक।

उन्होंने कहा कि अब लोगों में अगर कोरोना का वायरस मिलता है तो ऐसे व्यक्ति के सैंपल का जीनोम टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट के लिए नमूने भोपाल के एम्स और ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य संचालनालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद लिया गया है।

End of Feed