कोर्ट ने तलाकशुदा मां के हक में सुनाया फैसला, कहा- युवा हो रही बेटी के लिए मां का साथ जरूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2023, 02:45 PM IST

MP News: कोर्ट ने कहा, बालिका की उम्र 10 साल है और वह युवावस्था की ओर अग्रसर है। ऐसी स्थिति में बालिका के सर्वांगीण विकास और उसकी भावनाओं को समझने के लिए अपनी माता की अभिरक्षा में होना बालिका के सर्वोच्च हित में है।

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एक पारिवारिक न्यायालय ने 10 वर्षीय बालिका के माता-पिता के बीच तलाक होने के बाद उसे उचित देखभाल के लिए उसकी मां को सौंपने का आदेश पारित किया है।

Court Order

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि युवावस्था की ओर बढ़ रही लड़की की भावनाओं को समझने के लिए उसका अपनी माता की अभिरक्षा में होना उसके सर्वोच्च हित में है। नाबालिग लड़की की 46 वर्षीय माता के वकील जितेंद्र पुरोहित ने अदालत के आदेश की प्रमाणित प्रति हासिल करने के बाद मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

End of Feed