MP News: सीएम शिवराज सिंह बोले-कांग्रेस शिवराज से डर गई, 'मेरे मरने के लिए दुआ कर रही, मेरा श्राद्ध करवा रही'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 10:40 PM IST

Madhya Pradesh News: बुधवार रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे, सभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रोड से भी किया।

'कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया था। इस कांग्रेस ने भारत को घोटालों का देश बनाने का पाप किया था। कोयला घोटाला, 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजाजी घोटाला हुए। यह घोटाला करने वाले हमसे आंख मिलाकर बात करते हैं' यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान कही।

SHIVRAJ SINGH

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे

मुख्यमंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तर भोपाल वाले बताएं कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, लेकिन जनता के लिए क्या कुछ किया था?

End of Feed