सीएम मोहन यादव ने की कोलकाता में निवेशकों के साथ अहम बैठक; कहा- हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 सितंबर को कोलकाता में निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर प्रदेश में व्यावसायिक और निवेश अवसरों पर चर्चा की। सीएम ने बंगाल के उद्योगपतियों को प्रदेश में व्यापार करने और राज्य सरकार से समर्थन प्राप्त करने के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने निवेश की इच्छा जताई और मध्य प्रदेश को विकास और स्थिरता का केंद्र बताते हुए समर्थन किया।

CM Mohan Yadav Investor Meet: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 सितंबर को कोलकाता में निवेशकों के साथ खास बैठक की। सीएम ने बंगाल के उद्योगपतियों को बताया कि मध्य प्रदेश में उनके लिए अपार व्यावसायिक और निवेश संभावनाएं हैं। अगर वे चाहें, तो बंगाल से ही मध्य प्रदेश में व्यापार और निवेश कर सकते हैं, और राज्य सरकार उनके सभी निवेश संबंधी प्रयासों में मदद करेगी। सीएम डॉ. यादव ने 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

CM Mohan Yadav Investor Meet in Kolkata

कोलकाता में सीएम मोहन यादव की इन्वेस्टर मीट

भारत की होगी 21वीं सदी

कार्यक्रम में कई उद्योगपतियों ने भी अपनी राय साझा की और मध्य प्रदेश में निवेश की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक समय में कोलकाता की ऐतिहासिक और रणनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग 200 साल पहले उन्होंने बंगाल की धरती से यह कल्पना की थी कि 21वीं सदी भारत की होगी। डॉ. यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की योगदानों को भी याद किया, जिन्होंने क्रमशः युवाओं को प्रेरित किया और भारतीय राजनीति में नई दिशा दी।

End of Feed