MP Assembly Election: मध्यप्रदेश में टिकट दावेदारों के लिए मुसीबत बन रहा है 'सर्वे का फार्मूला', इस वजह से उठ रहे सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 12:16 PM IST

MP Assembly Election: इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए आसान नहीं है। इस बात से पार्टी नेतृत्व वाकिफ है, लिहाजा वह चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों पर दांव लगाने का मन बना चुकी है जो जिताऊ होंगे।

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव में दावेदारों की संख्या राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बनी हुई है। लिहाजा दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने सर्वे के फार्मूले को अपनाने का फैसला किया है। पार्टी के इन्हीं फैसलों ने दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं।

mp election ticket, Madhya pradesh assembly election

मध्यप्रदेश में टिकटों का बंटवारा पार्टियों के लिए बना सिरदर्द

End of Feed