MP: एक था टाइगर! जंगल में हुई टाइगर हंटिंग की बड़ी घटना, कई शिकारी अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 09:34 PM IST

MP: दमुआ इलाके के गांव भारका से एक युवक को टाइगर की खाल व अन्य अंगों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकारी को नर्मदापुरम कोर्ट में पेश किया गया। शाजापुर के नेहरू स्मृति वन में वाइल्ड बोअर का शिकार कर उसका मांस पकाने का मामला सामने आया है। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 आरोपी अभी तक फरार है, पुलिस जिनकी तलाश में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नर्मदापुरम इलाके के जंगलों में बाघ का शिकार
  • टाइगर की खाल व अन्य अंगों समेत एक शिकारी गिरफ्तार
  • शाजापुर में वाइल्ड बोअर के शिकार के 6 आरोपी अरेस्ट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा व नर्मदापुरम में स्थित जंगलों में बाघ के शिकार की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स पश्चिम मंडल छिंदवाड़ा की टीम ने दमुआ इलाके के गांव भारका से एक युवक को टाइगर की खाल व अन्य अंगों के साथ गिरफ्तार किया है।

Bhopal News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके में बाघ की खाल समेत शिकारी अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

इसके बाद आरोपी शिकारी को नर्मदापुरम कोर्ट में पेश किया गया। वहीं दूसरी ओर शाजापुर के नेहरू स्मृति वन में वाइल्ड बोअर का शिकार कर उसका मांस पकाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया। इसके बाद 8 आरोपियों के खिलाफ लालघाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। घटना में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 आरोपी अभी तक फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।

End of Feed