MP: बुंदेलखंड को मिलेगा पहला एयरपोर्ट, ​​​​इंदौर मेट्रो का होगा उद्घाटन; 31 को आ रहे PM मोदी

भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'नमामि क्षिप्रे परियोजना' के तहत घाट निर्माण का भूमिपूजन होगा, जो सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के दो महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों, दतिया और सतना, के लिए हवाई उड़ान सेवा की शुरुआत भी करेंगे।

भोपाल : साल 2028 में उज्जैन सिंहस्त को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान से 'नमामि क्षिप्रे परियोजना' के तहत घाट निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर, वह दतिया और सतना के नए एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही, इंदौर में मेट्रो सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। नमामि क्षिप्रे परियोजना में क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से घाटों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैराज और स्टॉप डैम का निर्माण शामिल है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि घाट निर्माण कार्य 29.21 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा।

pm

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

7,500 करोड़ रुपये लागत

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, दतिया में हवाई सेवा की शुरुआत से यह क्षेत्र देशभर से मां पीतांबरा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर जुड़ाव प्राप्त करेगा। दतिया का एयरपोर्ट 60 करोड़ रुपये की लागत से 124 एकड़ में विकसित किया गया है, जिसमें 19 सीटर एयरक्राफ्ट की सुविधा होगी। सतना का एयरपोर्ट 37 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है और यह 19 सीटर विमानों के संचालन के लिए तैयार है। इससे बड़ी संख्या में लोंगो सहूलियत होगी।

End of Feed