MP: बदनावर-उज्जैन हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, टैंकर ने कार-पिकअप को मारी टक्कर; 7 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर टैंकर और पिकअप की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।

धार: बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 3 लोग भी टैंकर और पिकअप में फंसे हुए हैं। सभी मृतक मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

Badnawar-Ujjain Highway Accident

बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर एक्सीडेंट

गलत दिशा से आ रहे टैंकर ने ली जान

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। धार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे तब हुआ, जब बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक गैस टैंकर गलत दिशा से आ रहा था। टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही दो कारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

End of Feed