Makhanlal Chaturvedi University: माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो छात्रों में एक लड़की को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद जमकर हिंसा हुई। बाहरी छात्रों ने आकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की, जिसके सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। दूसरी तरफ, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
जानकारी के मुताबकि, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विशन खेड़ी कैंपस में छात्रों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि फाईनल ईयर और फर्स्ट ईयर के छात्रों के बीच कैंटीन में कहासुनी हुई थी। इसके बाद फर्स्ट ईयर के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर फाइनल ईयर के छात्र को पीट दिया और हॉस्टल भाग गए। इसके कुछ देर बाद फाइनल ईयर का छात्र अपने साथियों को लेकर हॉस्टल पहुंच गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
