भोपाल

Vande Bharat: भोपाल के लोगों को PM मोदी आज देंगे सौगात, देश को मिलेगी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए डिटेल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 09:08 AM IST

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 अप्रैल) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह भोपाल के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। करीब सवा 3 बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 अप्रैल) भोपाल के लोगों एक सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा था कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे एक अप्रैल को भोपाल दौरे के दौरान प्रदेश की जनता को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी करीब सवा 3 बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Bhopal Delhi Vande Bharat) की विशेषताएं

  • भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 708 किमी की दूरी करीब सात घंटे और 45 मिनट में तय करेगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक ट्रेन चलेगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली और भोपाल रेलवे स्टेशन के बजाय हजरत निजामुद्दीन स्टेशन व कमलापति स्टेशन से चलने से आधे घंटे का समय बचेगा।
  • ट्रेन के आगरा के अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है।
  • ट्रेन रेल उपयोगकर्ताओं को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।
  • यह पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी निर्धारित है।

इसके अलावा वे सुबह करीब 10 बजे भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में सम्मिलित होंगे। सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक हो रहा है। सम्मेलन की विषय-वस्तु रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की युद्ध-भूमि से जुड़ी संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सशस्त्र बलों की तैयारी और आत्म-निर्भरता प्राप्त करने की दिशा में डिफेंस इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी होगी। अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article