Vande Bharat Express Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani kamlapati Railway station) से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे, गौर हो कि भोपाल से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक का सफर तय करेगी।
इंदौर में मंदिर हादसे की वजह से स्टेट हैंगर पर PM का स्वागत नहीं हुआ रोड शो और पुष्प वर्षा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया,
पीएम मोदी ने सबसे पहले इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताया उन्होंने कहा, देश में विकास के लिए हो रहे प्रयासों के बीच आपको एक बात बताना चाहता हूं। 2014 के बाद से देश में कुछ लोग ठानकर बैठे हैं कि मोदी की छवि धूमिल करेंगे और इसके लिए संकल्प भी घोषित किया है।
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि 'आज MP को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है, रेलवे के इतिहास में ऐसा कम हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर दूसरी बार पीएम का आना हुआ होगा'।'सबसे पहले मैं इंदौर मंदिर हादसे पर अपना दुख व्यक्त करता हूं इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं'
पीएम मोदी बोले कि 'आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है.. इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा' उन्होंने आगे कहा कि 'जब 1 अप्रैल को कार्यक्रम रखा गया था तब मैंने कहा था कि कांग्रेस के लोग आरोप लगाएंगे कि मोदी जी अप्रैल फूल बनाएंगे मगर आज यह ट्रेन चल पड़ी है'
'देश के हर कोने से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही है'
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला- 'पहले की सरकारें तुष्टिकरण में इतना व्यस्त थीं कि जनता के संतुष्टिकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया, उन्होंने आगे कहा कि 'बीते 9 वर्षों में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क बने, भारत अब नई सोच, नई अप्रोच के साथ काम कर रहा है', भोपाल में पीएम ने कहा- 'वंदे भारत एक्सप्रेस आज पूरे देश में हमारी युवा पीढ़ी के बीच सुपरहिट हो चुकी है, देश के हर कोने से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही है'
