Maha Shivratri 2023: भोपाल के इस दशकों पुराने शिव मंदिर का होगा लाखों खर्च कर कायाकल्प, ये होगी खास बनावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 05:58 PM IST

Maha Shivratri 2023: आजाद मार्केट इलाके में स्थित करीब 5 दशक पुराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर की अब करीब 50 लाख खर्च कर तस्वीर बदलने की कवायद है। मंदिर के रिनोवेशन को लेकर भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंदिर के भव्य निर्माण में राजस्थान के लाल पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें नक्काशी व खुदाई का काम भी राजस्थान के कारीगर करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 दशक पुराने मंदिर पर खर्च होंगे 50 लाख
  • राजस्थान के कारीगर करेंगे लाल पत्थरों पर नक्काशी का काम
  • गर्भगृह में होगा सोने व चांदी की जड़ाई का कार्य


Maha Shivratri 2023: राजधानी भोपाल के आजाद मार्केट इलाके में स्थित करीब 5 दशक पुराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर की अब करीब 50 लाख खर्च कर तस्वीर बदलने की कवायद है। मंदिर के रिनोवेशन को लेकर भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Bhopal Shiv Mandir

भोपाल के आजाद मार्केट स्थित शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार (फाइल फोटो)

महाशिवरात्रि के बाद मंदिर का निर्माण शुरू होने का अनुमान है। इसे लेकर इलाके के कई कारोबारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक मंदिर में मां दुर्गा व मां काली के स्वरूप सहित हनुमान, शिव परिवार और शनिदेव की मूर्तियां विराजित हैं। यहां पर हर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के भव्य निर्माण में राजस्थान के लाल पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें नक्काशी व खुदाई का काम भी राजस्थान के कारीगर करेंगे।

End of Feed